समंदर में जंग का नया मोर्चा खुल गया है। ताजा घटनाक्रम में रूस के एक नौसैनिक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद जहाज बीच समंदर में ही डूब गया।
बताया जा रहा है कि हमला बेहद सटीक तरीके से किया गया, जिससे जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और वह मझधार में ही डूब गया।
इस घटना के बाद तनाव और बढ़ गया है। समुद्री मार्गों पर सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है, क्योंकि ड्रोन हमले अब जमीन तक सीमित न रहकर समंदर तक पहुंच चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम युद्ध के दायरे को और खतरनाक बना सकता है।
रूस की ओर से इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है, जबकि रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि इस हमले से रूस की नौसैनिक ताकत को बड़ा झटका लगा है।
Comments are closed.