13 साल बाद थमा दर्द, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हरीश राणा का अंतिम संस्कार

0

गाजियाबाद के हरीश राणा का सोमवार शाम करीब 4 बजे एम्स में निधन हो गया। इसके साथ ही 13 साल लंबी उस पीड़ा का अंत हो गया, जिसे हरीश के साथ उनका पूरा परिवार झेल रहा था।

पिछले 13 वर्षों से हरीश एक ही बिस्तर पर अचेत अवस्था में थे—एकटक देखती आंखें और बिना प्रतिक्रिया का शरीर अब हमेशा के लिए शांत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) संबंधी फैसले के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उन्हें पैसिव यूथेनेशिया दिया जा रहा था। धीरे-धीरे उनका पोषण कम किया गया और आखिरकार सोमवार शाम उनका निधन हो गया।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज सुबह 9 बजे दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में किया जाएगा।

अंतिम संस्कार से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें एनडीटीवी हिंदी के साथ।

Comments are closed.