खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच कुवैत के कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को ड्रोन हमले की घटना सामने आई।
उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, ड्रोन ने एयरपोर्ट के एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुरुआती जानकारी के आधार पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि हमले से केवल “सीमित” नुकसान हुआ है। प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए गए और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
क्षेत्र में 28 फरवरी से बढ़े संघर्ष के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आती रही हैं, जिसके चलते कुवैत भी कई बार हमलों का सामना कर चुका है।
इससे पहले 14 मार्च को ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया था, जबकि 8 मार्च को ईंधन टैंकों पर हमला हुआ था। एक अन्य हमले में यात्री टर्मिनल को नुकसान पहुंचा और कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।
लगातार हो रहे इन हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।
Comments are closed.