अहमदाबाद: आसाराम के आश्रम पर चला बुलडोजर, जमीन की मंजूरी रद्द

0

अहमदाबाद महानगरपालिका ने मोटेरा स्थित आसाराम के आश्रम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

यह आश्रम हजारों वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ था। इससे पहले प्रशासन ने आश्रम को दी गई जमीन की मंजूरी रद्द कर दी थी। इस मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मोटेरा स्थित करीब 33 हजार वर्ग मीटर जमीन के अन्य उपयोग को लेकर राज्य सरकार और महानगरपालिका के पक्ष को सही माना था। कोर्ट ने आश्रम को गिराने के खिलाफ दाखिल याचिका को भी खारिज कर दिया था।

नियमों के अनुसार, इस तरह की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को शुल्क लेकर नियमित नहीं किया जा सकता।

जानकारी के मुताबिक, महानगरपालिका ने आश्रम का आवेदन अक्टूबर 2025 में ही खारिज कर दिया था। इसके बाद आश्रम की ओर से अदालत में याचिका दायर की गई थी।

Comments are closed.