भारत में जुटेंगे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, मध्य पूर्व तनाव और हिंद-प्रशांत सुरक्षा एजेंडे में शामिल

0

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की बदलती सुरक्षा चुनौतियां और क्रिटिकल मिनरल्स व उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने जैसे अहम मुद्दे मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के केंद्र में रहेंगे।

बैठक में भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar मेजबानी करेंगे। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong और जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi हिस्सा लेंगे।

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह क्वाड पिछले कुछ वर्षों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम मंच बनकर उभरा है। भारत इस समय क्वाड की अध्यक्षता कर रहा है, ऐसे में नई दिल्ली में हो रही यह बैठक खास महत्व रखती है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में सदस्य देश प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न संयुक्त पहलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श होगा।

सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा चीन की बढ़ती आक्रामक गतिविधियों के बीच समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।

Comments are closed.