JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-2 बंद, तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा तहव्वुर राणा

0 38

मुंबई में आतंकी हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में ही रखा जाएगा।

इसे रखने के लिए एक हाई सिक्योरिटी वार्ड को खाली करवा कर वहां बेहद चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है।
स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद जानकारी मिल रही है कि एनआईए मुख्यालय के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद कर दिया गया है।

शाम या रात तक दिल्ली लाया जा सकता है तहव्वुर राणा
बताया गया कि आज शाम या रात तक तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जा सकता है, उसके बाद उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा और तब तिहाड़ लाया जाएगा।

तिहाड़ देश का ऐसा जेल है, जहां 20 हजार कैदी को रखा जाता है। यहां छोटा राजन, यासीन मलिक के अलावा कई सारे कश्मीरी, अफगानी आदि आतंकियों को रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.