तेल बाजार पर नजर: रूसी छूट की समयसीमा आज खत्म, अमेरिका ले सकता है बड़ा फैसला

0

Donald Trump प्रशासन प्रतिबंधित रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद पर दी गई छूट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। US Department of the Treasury ने यह छूट 30 दिनों के लिए दी थी, जिसकी समयसीमा 11 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

बाजार में आ सकता है बड़ा सप्लाई

इस छूट के तहत करीब 10 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल वैश्विक बाजार में आ सकता है। रूस के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव के अनुसार, यह मात्रा वैश्विक उत्पादन के लगभग एक दिन के बराबर है, जिससे सप्लाई बढ़ने और कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात कर छूट बढ़ाने पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि दोनों इस कदम के पक्ष में हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

तेल बाजार पर तनाव का असर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक तेल बाजार पहले से दबाव में है। Strait of Hormuz आंशिक रूप से प्रभावित होने से सप्लाई पर असर पड़ा है। इस जलमार्ग के जरिए पहले दुनिया के करीब 20% तेल और गैस का परिवहन होता था, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखा गया है।

कतर का भारत को भरोसा

इसी बीच Qatar ने भारत को ऊर्जा आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया है। कतर के ऊर्जा मंत्री Saad Sherida Al-Kaabi ने दोहा में Hardeep Singh Puri के साथ बैठक में कहा कि कतर भारत का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता बना रहेगा।

भारत सरकार के अनुसार, कतर दौरे पर गए पुरी ने वहां के नेतृत्व को Narendra Modi का संदेश भी सौंपा। दोनों देशों ने क्षेत्रीय तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

संघर्षविराम पर सहमति

दोनों पक्षों ने 8 अप्रैल को घोषित दो सप्ताह के संघर्षविराम का स्वागत किया और ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने की आवश्यकता बताई।

Comments are closed.