देशभर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
Delhi NCR में जहां तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में Jammu and Kashmir, Ladakh और Himachal Pradesh में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। वहीं Punjab और Haryana के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। Arunachal Pradesh में 15, 18 और 19 अप्रैल को, जबकि Assam और Meghalaya में 17-18 अप्रैल को भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी है। Nagaland, Manipur, Mizoram और Tripura में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
पूर्व से पश्चिम तक कई राज्यों में बारिश का असर दिख सकता है। West Bengal और Sikkim में 15 से 19 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। Odisha में 15 से 20 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा Maharashtra के मध्य हिस्सों में 18 से 21 अप्रैल के बीच मौसम बदलने के आसार हैं।
हालांकि, कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों, गुजरात के तटीय क्षेत्रों और महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा में भी पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जहां हीटवेव का अलर्ट जारी है।
Delhi में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और गर्मी दोनों बढ़ेंगी। न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री के बीच बना हुआ है।
वहीं Uttar Pradesh के लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच है और तेज धूप के साथ गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
Comments are closed.