होर्मुज में बढ़ा तनाव: अमेरिका की चेतावनी—‘पीछे हटो, वरना एक्शन होगा’

1

United States और Iran के बीच तनाव अब Strait of Hormuz तक पहुंच गया है, जहां हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं।

अमेरिका ने इस अहम समुद्री मार्ग पर नाकेबंदी जैसी कार्रवाई शुरू कर दी है और ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रोकने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

United States Central Command (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऑडियो जारी कर जहाजों को साफ चेतावनी दी है—नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश न करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। संदेश में कहा गया है कि ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों को रोका जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें जब्त भी किया जा सकता है। साथ ही, जहाजों को तुरंत वापस मुड़ने और निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, अन्यथा बल प्रयोग किया जा सकता है।

इस अभियान के तहत अमेरिकी नौसेना ने USS Abraham Lincoln (CVN-72) समेत स्ट्राइक कैरियर ग्रुप को तैनात किया है। CENTCOM के मुताबिक, करीब 5,000 नाविक और मरीन इस मिशन में शामिल हैं और अरब सागर में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दूसरी ओर, ईरान ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी करार दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmail Baghaei ने कहा कि यह कदम किसी भी तरह जायज नहीं है और यह एक नाजुक संघर्षविराम का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाई ईरान को जवाबी कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है।

ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा वह दशकों से सुनिश्चित करता आया है और किसी भी बाहरी दखल की जरूरत नहीं है। बगाई के मुताबिक, पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में जो अस्थिरता बढ़ी है, वह अमेरिका की आक्रामक नीतियों का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय देशों के सहयोग से ईरान खुद इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा करने में सक्षम है, बशर्ते बाहरी हस्तक्षेप बंद हो।

Comments are closed.