LPG की रिकॉर्ड खपत: एक दिन में 52 लाख सिलिंडर डिलीवर, 98% ऑनलाइन बुकिंग

3

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति देशभर में सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को 51.8 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए और किसी भी वितरण केंद्र पर गैस की कमी नहीं है।

डिजिटल बुकिंग में उछाल

मंत्रालय ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग अब 98% तक पहुंच गई है। वहीं, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित सिस्टम भी करीब 94% तक लागू हो चुका है, जिससे वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और डायवर्जन पर लगाम लगी है।

PNG कनेक्शन में तेजी

अब तक 42,500 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने MyPNG.in पोर्टल के जरिए अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं। मार्च से अब तक 5.45 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं, जबकि 2.62 लाख अतिरिक्त कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है।

वाणिज्यिक सिलिंडर की भी पर्याप्त आपूर्ति

घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को 4.8 लाख वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर भी वितरित किए गए।

कालाबाजारी पर सख्ती

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 2,100 से अधिक छापे मारे गए। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 310 वितरण केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना लगाया, जबकि 70 केंद्रों को निलंबित किया गया।

सरकार की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Comments are closed.