प्रधानमंत्री Narendra Modi के आमंत्रण पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-myung रविवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनके साथ मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय दल भी मौजूद है।
सोमवार को राष्ट्रपति म्युंग की प्रधानमंत्री मोदी के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें पोत निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
इस दौरान राष्ट्रपति म्युंग, राष्ट्रपति Droupadi Murmu से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में “एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर” साबित होगा।
विदेश मंत्री S Jaishankar ने भी राष्ट्रपति म्युंग से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्ता से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।
नई दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रपति म्युंग और प्रथम महिला किम हीया क्यूंग का स्वागत किया।
Comments are closed.