ईडी की कार्रवाई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

1

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (RAAG) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के अनुसार, सतीश सेठ और गौतम दोषी को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून (PMLA) के तहत मुंबई से गिरफ्तार किया गया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जा रहा है, क्योंकि मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है।

बताया गया है कि सतीश सेठ और गौतम दोषी पहले रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

यह कार्रवाई उस जांच से जुड़ी है, जो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कथित 114.98 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले को लेकर चल रही है। इस केस में सीबीआई पहले ही इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

एसबीआई उन 11 बैंकों के कंसोर्टियम का हिस्सा था, जिसने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को कुल 735 करोड़ रुपये का टर्म लोन मंजूर किया था।

ईडी अब सीबीआई की शिकायत के आधार पर इस कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों पूर्व अधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।

Comments are closed.