दिल्ली-NCR दमघोंटू स्मॉग की गिरफ्त में, AQI 400 के पार—राहत कब?

3

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। राजधानी इन दिनों घने स्मॉग की परत में लिपटी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 333 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

कई इलाकों में AQI 400 के करीब

दो दिनों की मामूली राहत के बाद मंगलवार को फिर कई स्थानों पर प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया। आनंद विहार और अक्षरधाम के आसपास AQI 383, चांदनी चौक में 397, अलीपुर में 347, बवाना में 390, बुराड़ी में 363, द्वारका में 324, आईटीओ में 331, जहांगीरपुरी में 349, मुंडका में 359, रोहिणी में 354 और नरेला में 366 दर्ज किया गया। इन सभी क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

दिल्ली से सटे शहर भी प्रदूषण की चपेट में हैं। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 299, गाजियाबाद के वसुंधरा में 239, इंदिरापुरम में 344, गुरुग्राम के सेक्टर-51 में 308 और फरीदाबाद में 282 रहा। सोमवार को भी दिल्ली का औसत AQI 329 था और देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली-एनसीआर के नौ शहर शामिल थे।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, AQI 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

ग्राफ में भी देखा जा सकता है कि चांदनी चौक क्षेत्र का AQI गंभीर स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है।

कहां कितना है एक्यूआई?

इलाका एक्यूआई
आनंद विहार 383
चांदनी चौक 397
विवेक विहार 392
अलीपुर 347
बवाना 390
बुराड़ी 363
द्वारका 324
आईटीओ 331
जहांगीरपुरी 349
मुंडका 359
रोहिणी 354
नरेला 366
नोएडा सेक्टर-62 299
गाजियाबाद, वसुंधरा 239
इंदिरापुरम 344
गुरुग्राम सेक्टर-51 308
फरीदाबाद 282

Comments are closed.